शुक्रवार, 14 अगस्त 2009

तीन साल के बच्चे को मोटर साइकिल का लाइसेंस मिला

तीन साल के एक बच्चे को विशेष लाइसेंस दिया गया है मोटरसाईकिल चलाने के लिए |

अजीम खान जो दिल्ली में रहता है रोयल एन्फिएल्ड बुल्लेट को चला सकता है | इसके पिता ने मोटरसाईकिल में विशेष इंतजाम किए है जिससे यह मोटरसाईकिल को नियंत्रित कर सके |

बच्चे के पिता शांतनु कहतें है की मैं जनता हूँ यह बड़े चालको से जयादा सुरक्षित चालक है | मैं इसे मोटरसाईकिल पर बिठा देता हूँ और यह हमेशा मोटरसाईकिल नियंत्रित कर लेता है | निश्चित ही यह एक दिन पेशेवर मोटरसाईकिल रेसर बनेगा |

अजीम जो अगले महीने चार साल का हो जाएगा उसे अकेले मोटरसाईकिल चलने के इजाजत नही है |

इसके पिता के अनुसार मैं निश्चित रूप से इसे अकेले मोटरसाईकिल नही चलाने दूंगा मुझे अजीम पर तो विश्वास है पर और मोटरसाईकिल चालक पर नही |

अजीम आगे हर्ले दविद्सों चाहता है पर इसके लिए उसे कुच्छ साल इंतज़ार करना पड़ेगा इसके पिता कहते हैं|link

Subscribe to maithil by Email

आ जाओ प्रिये


साभार प्रारम्भ काव्य संकलन
Subscribe to maithil by Email

आवारा कुतों का रोजाना रेल सफर

अब केवल रेल या बस में आपका हमसफ़र कोई आवारा कुता हो तो कोई आश्चर्य की बात नही | क्योंकि अब उन्होंने भी रोज रेल सफर करना सीख लिया है वो भी निश्चित समय पर |

मोस्को के वैज्ञानिक के अनुसार आवारा कुतों ने भोजन की तलाश में भूमिगत रेल का इस्तेमाल करना सीख लिया है |

बाईलोजी प्रोफ़ेसर एंड्र्यू पोयार्कोव अनुसार उन्होंने कई आवारा कुतों को शहर को रेल का सफर करते देखा है | इनका दावा है की ये कुते रोज शहर के केन्द्र जातें है जहाँ इन्हे आसानी से भोजन मिल जाता है और शाम को लौट आते है जहाँ ये रहते हैं |
ये ना केवल स्टेशन पर आतें है बल्कि ट्रेन में भी चढते हैं | इन्होने यह भी सीख लिया है की उन्हें कितनी देर ट्रेन में रहना है और अपने गंतव्य पर उतरना है | कई बार ये ट्रेन में सो जातें है जिससे अपने गंतव्य से आगे चले जातें है तो अगले स्टेशन पर उतरकर वापस आने वाली ट्रेन पकड़ कर अपने गंतव्य पर पहुचतें हैं |

डॉ पोयार्कोव के अनुसार उन्होंने इन कुतों को चौराहे पर हरी बत्ती का इन्तजार करते देखा है ताकि सड़क पार कर सकें |link
Subscribe to maithil by Email

गुरुवार, 13 अगस्त 2009

गैर बिरादरी में शादी रचाई और नौकरी गँवाई

मिंया बीवी राजी तो क्या करेगा काजी? यह कहावत मध्यप्रदेश सरकार के आला अफसरों के नजरिये से मेल नही खाती है | राज्य के आला अफसरों ने एक आदिवासी महिला को सिर्फ़ इस कारण नौकरी से निकल दिया क्योंकि उसने एक उच्च जाती के युवक के साथ शादी कर ली है |

अंतरजातीय प्रेम विवाह करने के कारन नौकरी गंवाने वाली हेमलता मंडलोई द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी हैं | वे गुना जिले के आरोन जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं |

हेमलता को अपने अधीनस्थ अधिकारी अरविन्द शर्मा से प्यार हो गया | दोनों ने दिसम्बर में शादी कर ली | इस शादी के लिए हेमलता और अरविन्द ने छुट्टी भी मंजूर करायी | ग्वालियर के संभागायुक्त कोमल सिंह को यह शादी रास नही आई | उन्होंने अवकाश से लौटने के बाद हेमलता को बर्खास्त करने का आदेश थमा दिया | नौकरी से निकले जाने की वजह अंतरजातीय विवाह बताई गई है | आदेश में कहा गया है कि इस विवाह से सरकार कि छवि धूमिल हूई है | जबकि दोनों ने विवाह परिजनों कि सहमती से किया था | जबकि संभागायुक्त ने हेमलता के गायब होने कि कथित पुलिस रिपोर्ट को आधार मानकर कार्यवाही कर डाली | इस कार्यवाही में अवकाश नियमो एवं कर्मचारियों के जायज हक़ का भी ध्यान नही रखा गया | संभागायुक्त के आदेश खिलाफ हेमलता अदालत गई | अदालत के कियान्वयन पर रोक लगा दी है |

Subscribe to maithil by Email

सोमवार, 10 अगस्त 2009

विश्व की सबसे बड़ी गुफा

वियतनाम में विश्व की सबसे बड़ी गुफा खोजी गई है | गुफा वास्तव में कई प्राकृतिक रहस्यों से भरी जगह होती है | ऐसी जगह पर जाने का दुसाहस कम ही लोग कर पातें है

सों दूंग नाम की यह गुफा २६२ फुट चौडी है कही कही यह ४६० फिट चौडी है | इसमे १.६ मील लम्बी नदी है तथा २३० फुट स्तालाग्मिट्स हैं |

इस गुफा की खोज एक स्थानिये किशान ने की है | ब्रिटिश और वियतनाम के खोजी संयुक्त दल ने इसकी जाँच की है | दल ने अपने खोजी अभियान में गुफा की दीवारों को ४६ फुट ऊँची पाई है |

पुराना रिकॉर्ड मलेसिया के द्वीप बोर्नो के Deer केव के नाम है जो ३०० फिट चौडी है | पर सों दूंग से काफी छोटी है |
वियतनाम का वह क्षेत्र जहाँ ऐसे चुना पत्थर की गुफाएं भरे परे है | उनके विषय में जानना खोजकर्ताओं के लिए बहुत कठिन काम है | खोजी दल ने इन गुफाओं का आकार जानने के लिए लेजर तकनीक का प्रयोग किया है |link

Subscribe to maithil by Email

रविवार, 9 अगस्त 2009

१.४ मील लंबा वैवाहिक पोशाक

एक चीनी वधु को अपना नाम Guinness World रेकॉर्ड्स में दर्ज होने की उम्मीद है क्योंकि इसने अपने विवाह के अवसर पर १.४ लंबा पोशाक पहना था | इस पोषक में ९९९९९ सिल्क के गुलाब लगे थे |

२०० से ज्यादा लोग तीन घंटे से ज्यादा लगे रहे इस पोशाक को फैलाने में |

उत्तरपूर्व जिलिन प्रान्त के रहने वाले वर जहो पेंग जो एक रेलवे कर्मचारी हैं का कहना है की वह वर्तमान रिकॉर्ड १,५७९ मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते थे | इनका कहना है की पोशाक की लम्बाई और इसमे लगे सिल्क गुलाब दोनों ही एक इतिहास रच सकतें है | यह बात कोई मायने नही रखता है की वह रिकॉर्ड बना पातें है या नही | इनका कहना है की इन्होने अपनी विवाह का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स के दफ्तर पुष्टि के लिए फेज दिया है |

इनके अनुसार ना तो यह सामान्य परम्परागत रूप से विवाह करना चाहते थे और न ही यह गुब्बारे में उड़ कर विवाह का खर्च उठा सकते थे | इस पोशाक का कुल खर्च £ ३,५०० है |

जहो की मां के अनुसार यह पैसे के बर्बादी है | पर मैं यह समझती हूँ की यह इस दिन को यादगार बनाना चाहता था |
जहो सामन लाकर अपने रिश्तेदारों से इस पोशाक को हाथ से बनने को कहा जिसमे तक़रीबन तीन महीने का समय लगा |link

Subscribe to maithil by Email

शुक्रवार, 31 जुलाई 2009

दुनिया का सबसे युवा धुम्रपान करने वाला

चीन में अधिकारिक तौर पर धुम्रपान करने वालों से कहा जाता है की यह आपके लिए हानिकारक है इसे तुरंत रोक दें इसे आदत ना बनायें | यह एक अच्छी सलाह है पर तिंजिन शहर के एक नागरिक के लिए इस सलाह को अपनाने के लिए बहुत देर हो चुकी है |

तोंग लिंग्लिंग कोई लंबे समय से धुम्रपान नही कर रहा है उसे धुम्रपान करते हुए बस आधा साल ही हुआ है | वह एक दिन में एक पैक सिगरेट पि जाता है |

तोंग लिंग्लिंग केवल दो साल का है |

इस परिस्थिति के लिए तोंग लिंग्लिंग के पिता को धन्यवाद देना चाहिए जिसने इस बच्चे में यह आदत डाली | जब लिंग्लिंग डेढ़ साल का था तो उसे हर्निया के दर्द की शिकायत थी | पर इतने छोटे से बच्चे का ऑपरेशन नही हो सकता था इस लिए इसके पिता ने सोचा शायद सिगरेट से बच्चे को दर्द में आराम मिले और उसे बच्चे को सिगरेट पीना सिखा दिया |

इस इलाज से बच्चे को कितना फायदा हुआ यह स्पष्ट नही है पर इतना जरूर है की इससे दो बातें हुई एक तो यह की Tong लिंग्लिंग दुनिया का सबसे युवा धुम्रपान करने वाला बन गया और इतनी छोटी उम्र में ख़ुद सिगरेट जलना सीख गया जो देखने में अजीब लगता है |

दूसरी बात की एक छोटे बच्चे का जीवन बरबाद हो गया | जब बच्चे का सिगरेट ख़त्म हो जाता है तो वह चिर्चिड़ा हो जाता है |पर इस बात को लेकर इस बच्चे के पिता बिल्कुल भी चिंतित नही है |link
Subscribe to maithil by Email