सोमवार, 31 अगस्त 2009

हनुमान को डेंगू का डर



कवि ललित कुमार झा की दिल्ली पर एक व्यंगातमक कविता जो डेंगू को लेकर व्यंग किया गया है पर यह आज कल चल रहे स्वाईन फ्लू के प्रति बरती गई लापरवाही पर भी सटीक बैठती है पढ़ें और अपनी टिप्पणी भी दे आपकी बात हमें प्रेरणा देती है |
Subscribe to maithil by Email

मंगलवार, 25 अगस्त 2009

दुनिया का सबसे लंबा डोसा

अहमदाबाद के संकल्प रेस्टोरेंट ने दुनिया का सबसे लंबा डोसा बनने का दावा किया है |

रेस्टोरेंट प्रमुख कैलाश गोयनका का कहना है की हमने मात्र ४० मिनट में ३२ फुट और ५ इंच विश्व का सबसे लंबा डोसा बनाया है |

हम ने २००६ में ३० फुट का विश्व का सबसे लंबा डोसा बनाया था भी हमने अपना ही बनाया पुराना रिकॉर्ड तोडा है

डोसा का नाम आने वाली मूवी क्विक गन मुरुगन जो साकाहारियों पर आधारित है के नाम पर रखा है |

इस डोसा को बनने में १६ खानसामे तथा ८ सहायक लगे | जो दस दिन की मेहनत के बात इसको सही अकार देने में सफल हो सके |

इस टीम के एक सदस्य सज्जन सिंह के अनुसार इतने लंबे डोसा को तवे पर रखना और सही तापमान पर पकाना निश्चय ही बहुत चुनौती पूर्ण काम था |

संकल्प रेस्टोरेंट ने पहला विश्व रिकॉर्ड १९९७ में २५ फुट लंबा डोसा बनाकर बनाया था |link

Subscribe to maithil by Email

सोमवार, 24 अगस्त 2009

११ लाख रूपए में हजामत

ब्रिटेन के इस हज्जाम की अपनी ही आन बान है, उसका एक ग्राहक उन्हें एक बार बाल बनाने के १५ हज़ार पौंड देता है |

मध्य लंदन के डोरकेस्टर होटल में हजामत की दुकान चलाने वाले केन मोडेस्टो को हाल ही में बाल बनाने के लिए ब्रुनेई ले जाया गया | उसके लिए सिंगापुर एयरलाइन्स की उड़ान में शानदार सुइट बुक कराया गया और वह सात हज़ार मील की यात्रा कर ब्रुनई पहुंचे | दरअसल, मोडेस्टो ब्रुनई के सुलतान हाजी हसनअल बोलकैया का बाल काटने गया था जो १२ अरब पाउंड का मालिक है | एयरलाइन्स में उसे जो सेल्फ कंटेंड सुइट दिया गया था , उसकी कीमत करीब ११ हज़ार पाउंड यही सवा आठ लाख रुपये थी | यह सेल्फ कंटेंड सुइट इसलिए दिया गया था क्योंकि सुलतान को डर था कि मोडेस्टो स्वाइन फ्लू के वायरस के संपर्क में आ सकता है और वह उसे ज्यादा से ज्यादा अलग थलग रखना चाहते थे | डोरकेस्टर में बाल काटने के एवज में मोडेस्टो को अपने ग्राहक से ३० पाउंड मिला करते हैं |
Subscribe to maithil by Email

इश्क में असफल प्रेमी को ५० लाख का मुआवजा

श्रीलंका की एक अदालत ने एक बेहद रोचक फैसले में एक महिला को अपने प्रेमी के साथ बेवफाई करने की सज़ा के तौर पर पचास लाख रुपए का मुआवजा चुकाने का निर्देश दिया है | इस महिला पर आरोप था कि उसने अपने पुराने प्रेमी से वादा करने के बावजूद शादी नही की |

अजीथनंदन प्रसन्ना नाम के एक व्यक्ति ने अपने प्रेमिका पर मुकदमा दायर किया था | प्रसन्ना ने आरोप लगाया था की उसकी प्रेमिका ने उससे शादी का झूठा वादा कर उसके साथ बेवफाई की | अदालत ने उक्त महिला को दोषी पाया | अदालत ने महिला को आदेश दिया कि वह अपने पुराने प्रेमी को पचास लाख रुपए का मुआवजा दे | कोलम्बो के जिला न्यायधीश विक्रम कालूआरचची ने प्रसन्ना कि महिला मित्र शिरोमली मलकंठी को उक्त मुआवजे कि भरपाई का आदेश दिया | प्रसन्ना और मलकंठी १९९९ में उस समय परस्पर करीब आए जब दोनों ओमान कि एक कपड़ा फैक्टरी में काम करते थे |
Subscribe to maithil by Email

शनिवार, 22 अगस्त 2009

नींद में चलने वाला व्यक्ति ५५ फुट की ऊँचाई से भी गिरकर बच गया

रोमानिया का एक व्यक्ति चौथी मंजिल की खिड़की से गिर पड़ा जब वह नींद में चल रहा था |

अरद का ३२ वर्षीय मरिउस पुर्कारिऊ परदे से लिपटा हुआ कार के बोन्नेट पर पाया गया जो उसके शयन कक्ष के निचे खड़ी थी |

उसने बताया की उसे कुछ भी याद नही की वह वहां कैसे पहुँचा |

उसके अनुसार "मुझे बस इतना याद है की मैंने टीवी बंद किया और सोने के लिए चला गया | तभी मैंने कुछ शोर सुना मेरी बीवी मेरा नाम लेकर खिड़की से पुकार रही थी | निश्चय ही मै भाग्यशाली रहा जो बच गया |

डॉक्टरों का कहना है की यह एक चमत्कार ही है की इतनी ऊँचाई से गिरने के बाद केवल पैर की हड्डी टूटी और छाती में चोट लगी है |

यह पूर्ण रूप से नींद में चलने का मामला है और जब वह गिरा तो उसका शरीर आराम की अवस्था में था क्यूंकि वह सोया हुआ था इसलिए उसकी जान बच सकी | link
Subscribe to maithil by Email

मंगलवार, 18 अगस्त 2009

विद्रोहियों का सामना करने के लिए मीर्च बम

दुनिया के सबसे तीखी मिर्च का इस्तेमाल भारतीय सुरक्षा बल उपद्रवियों और विद्रोहियों को काबू में करने के लिए हथगोले के रूप में करने जा रही है |

भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने इस हथगोले का परिक्षण पूरा कर लिया है जिसमे भूट, जोलोकिया मिर्च का इस्तेमाल उपद्रवियों को रोकने और आँखों में आंसू लेन के किया गया है |

आर बी श्रीवास्तव निदेशालय प्रमुख जिव विज्ञानं भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अनुसार यह इतना तेज धुआं छोडेगा की छिपे हुए विद्रोहिओं को बाहर निकलने पर मजबूर कर देगा |

अर्द्धसैनिक बलों को इस बात का सामना करना पड़ता है की कैसे आतंकवादियों को उनके छुपे हुए स्थान से बहार निकला जाए| हम बिना घातक हथियार चाहते थे जो विद्रोहियों और उपद्रवियों को दंगे के समय रोका जा सके |

भूट और जोलोकिया को गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में सबसे तीखी मीर्च का खिताब मिला हुआ है |

Subscribe to maithil by Email