weird news in hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
weird news in hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 2 जनवरी 2010

कित्रिम धमनी, बायपास सर्जरी में क्रांति

वैज्ञानिकों ने एक कृतिम धमनी विकसित कर ली है जो सेवई के छोटे टुकरों से मिलती जुलती है । वैज्ञानिकों का दावा है कि यह आपरेशन के दौरान दिल के दौरे के खतरे को कम कर देगी।

यह एक ऐसी प्रगति है, जिससे बायपास सर्जरी में क्रांति आ सकती है। इस शोध के लिए ब्रितानी दल का नेतृत्व कर रहे यूनिवर्सिटी कालेज ऑफ़ लन्दन के प्रोफेसर एलेक्जेंडर सिफालीयन ने बताया है कि जिन मरीजों को बायपास सर्जरी कि जरूरत होती है, उनमे से करीब ३० प्रतिशत के पास उचित शिरा नही होती जिसका वे इस्तेमाल कर सकें।

इन मामलों में चिकित्सकों के लिए ज्यादा कुछ करने को नही होता और अक्सर मरीजों कि मौत हो जाती है । अतः हमने सूक्ष्म प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल कर कृत्रिम धमनी विकसित कर ली है।

Subscribe to maithil by Email

मंगलवार, 29 सितंबर 2009

एक व्यक्ति ने एक साथ चार शादियाँ की

जहाँ एक शादी के लिए भी लोगों को इंतज़ार करना पडता है वहीं अगर एक साथ चार चार युवतियों से एक ही साथ शादी करने का मौका मिले तो कैसा रहेगा |

दक्षिण अफ्रीका के एक व्यक्ति ने एक साथ चार महिलाओं से शादी की |

वीनें में मिल्टन म्भेले नाम के इस आदमी ने यह शादी रचाई | चारों महिलाओं ने सफ़ेद पोशाक पहन राखी थीं और चारों को अपने दुल्हे की तरफ़ से एक एक अंगूठी और चुम्बन मिला| इस विवाह में लगभग सौ लोग शरीक हुए |

दक्षिण अफ्रीका में बहु विवाह मान्य है और यह कई जनजातियों में प्रचलित है जैसे जुलूस और स्वजिस में | पर एक साथ विवाह बहुत ही विरल है |

४४ वर्षीय म्भेले इंडिका में मुनिसिपल मेनेजर हैं, कहते है एक साथ विवाह से धन की बचत हुई |

थोबिले विलाकजी से १२ वर्ष पहले ही यह शादी कर चुके हैं और इनकी ११ संताने हैं |

मैं चाहता हूँ की थोबिले विलाकजी खुश रहे और इससे साथ दुबारा विवाह करने पर संभवतः वह खुशी उसे मिले यद्यपि मैंने तीन अन्य महिलाओं के साथ शादी की है |

इनकी पत्नियों में ज़नेले लंगा और हप्पिनेस म्द्लोलो दोनों ही २४ वर्ष की हैं
इनकी सबसे छोटी पत्नी स्मंगेले केले जो २३ वर्ष की हैं के अनुसार मैं म्भेले से शादी करके आशान्वित हूँ यद्यपि अपने पति को औरों के साथ बाँटना पड़ेगा | हम सब अलग अलग रहेंगी और बारी बारी से अपने पति का साथ पाएँगी |link

Subscribe to maithil by Email

सोमवार, 28 सितंबर 2009

दोस्त की जान बचाने के लिए ख़ुद को बेचने को तैयार

दान दान नाम की २२ वर्षीय एक चीनी विद्यार्थी जो शांदोंग प्रोविंस के देज्होऊ विश्वविद्यालय में पढ़ती है ने अपनी सहपाठी की जान बचाने के लिए ख़ुद को बेचने को तैयार है |

दान दान के अनुसार वह उस व्यक्ति से शादी करेगी जो उसे £15००० के बराबर रुपया देगा जिससे वह अपनी सहपाठी का ईलाज करा सके |

उसकी सहपाठी ज्हंग युएमी को एन्सफलोम्येलिटिस नाम की बीमारी है जो मस्तिष्क से सम्बंधित है | इसका परिवार एक गरीब किसान है जो इस बीमारी के ईलाज का भारी खर्च नही उठा सकता है |

दान दान के अनुसार वह उस आदमी से शादी करने को तैयार है जो £15००० के बराबर रकम दान कर सके | जिससे उसकी सहपाठी का ईलाज हो सके |

पर आलोचकों का कहना है की दान दान एक धनि व्यक्ति से शादी करने के लिए अपनी दोस्त का इस्तेमाल कर रही है | पर जिनान कीलू हॉस्पिटल के मुख्य शैल्य चिकित्सक दान दान का समर्थन कर रहे हैं |link

Subscribe to maithil by Email

शुक्रवार, 25 सितंबर 2009

सबसे वजनी नवजात शिशु

इंडोनेशिया के अस्पताल में सबसे वजनी बालक का जन्म हुआ जिसका नाम अकबर है |

अकबर रिसुद्दीन का जन्म ४० मिनट के ऑपरेशन के बाद हुआ | यह ऑपरेशन बच्चे के वजन और आकर को लेकर कठिन था |

इस बच्चे का वजन ८.७ किलोग्राम है |

बच्चे के पिता मुहम्मद हसनुद्दीन ने कहा की मैं बहुत खुश हूँ की माँ और बच्चा दोनों स्वश्थ्य हैं | और मैं सोचता हूँ की बच्चे की आवश्यकता को मैं पूरा कर पाउँगा क्योंकि इससे अन्य बच्चों की अपेक्षा अधिक दूध की आवश्यकता होगी |

डॉ सितान्ग्गंग के अनुसार बच्चे का इतना वजन गर्भ के दौरान माँ का अधिक ग्लूकोज लेना है |

यह बालक हसनुद्दीन और माँ अनी की तीसरी संतान है | इनके अन्य दोनों बच्चों का वजन जन्म के समय क्रमशः
५.३ और ४.५ किलोग्राम था |

पहले यह रिकॉर्ड जिस इन्दोनेसियाई बच्चे के नाम है उसका जन्म जकार्ता में २००७ में हुआ था तथा उसका वजन ६.७ किलोग्राम था |

गिनीज बुक में दर्ज सबसे वजनी बच्चा १८७९ में अमेरिका में हुआ था जिसका वजन १०.४ किलोग्राम था और जो जन्म के ११ घंटे बाद मर गया था |link
Subscribe to maithil by Email

बुधवार, 16 सितंबर 2009

१०७ वर्ष की महिला को २३ वें पति की तलाश

मलेशिया की १०७ वर्षीय महिला को २३ वें पति की तलाश है | उसे डर है की उसका २२ वां पति उसे छोड़ देगा |

इस डर के कारण और अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए २३ वीं शादी करने का मन बना रही है |

वोक कुन्दोर नाम की इस महिला ने २००५ में अपने से ७० साल कम उम्र के व्यक्ति मोहम्मद नूर चे मूसा से शादी की थी | मूसा इनके २२ वें पति हैं

पर जब से इनके पति कुवालालंपुर के नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र में भर्ती हुए है इन्हे यह डर सता रहा है की कही वहां से आने के बाद उन्हें छोड़ कर इनके पति किसी युवा महिला से शादी कर लेंगे |

इसी कारण अब ये २३ वें पति की तलाश कर रही हैं |
Subscribe to maithil by Email

सोमवार, 14 सितंबर 2009

एक महिला ने ९५ वर्ष बाद ध्रुम्रपान छोडा

एक महिला ने ९५ वर्ष ध्रुम्रपान करने के बाद अंततः ध्रुम्रपान छोड़ दिया | विन्नी लांगली नाम की इस महिला का कहना है की वह ध्रुम्र्पान इसलिए छोड़ रही है क्योंकि इसमे अब उसकी रूचि नही रही | इनके अनुसार ये कैंसर से इसलिए बची रही क्योंकि इन्होने कभी सिगरेट के धुँए को पिया नही |

विन्नी जो दक्षिणी लन्दन के क्रोयडों में रहती है का कहना है की वही सिगरेट पीने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के विषय में नही जानती है वही तो केवल इसलिए छोड़ रही हैं की इससे उनका अब कोई लगाव नही रहा | इन्होने पहली बार कश सन् १९१४ में लगाया था | मेरी आँखों की रोशनी इन कुछ सालों में कमजोर हो गई है और मै सिगरेट पैक को ठीक से देख नही पाती हूँ |

विन्नी औसतन ५ सिगरेट प्रतिदिन पीतीं थीं अभी तक इन्होने कुल १७०००० से ज्यादा सिगरेट पि चुकीं हैं |

इनके डॉक्टर के अनुसार अब इनके सिगरेट छोड़ने का कोई कारण नही बचा | यदि ये १०२ वर्ष तक बिना कैंसर सिगरेट पी सकतीं हैं तो अब इसकी कोई सम्भावना नही है |link

Subscribe to maithil by Email

मंगलवार, 8 सितंबर 2009

एक महिला १२ बच्चों के साथ गर्भवती

ट्यूनीशिया की एक महिला के गर्भ में १२ शिशु है जिनमे ६ लड़के और ६ लड़कियां हैं | यह एक रिकॉर्ड है |

यह एक शिक्षिका है जिसने कृत्रिम गर्भधारण के द्वारा गर्भवती हुई है इससे पहले इसका कई बार गर्भपात हो गया है |

ब्रिटिश फर्टिलिटी सोसायटी के डॉक्टर मार्क हैमिल्टन ने कहा की यह विलक्षण गर्भधारण है जो सम्भव तो है पर इसमे बहुत ज्यादा खतरा है |

यह महिला जिसे लगातार चिकित्सिये निरिक्षण की आवश्यकता है स्वस्थ है और अपने बच्चों को बाँहों में लेने को बेताब है |

बच्चों के पिता जिसका नाम
मरवान है के अनुसार उसकी पत्नी सामान्य रूप से बच्चों को जन्म देना चाहती है पर विशेषज्ञों के अनुसार यह सम्भव नही है |
Subscribe to maithil by Email

सोमवार, 7 सितंबर 2009

हिटलर बनाम एड्स जागरूकता अभियान

एड्स जागरूकता अभियान के एक लिए एक ऐसा विडियो बनाया गया है जिसमे हिटलर को सम्भोग करते दिखाया गया है |
यह विज्ञापन इतना कामुक है की इसे समय रूप से नही दिखाया जा सकता है | इसमे दो युगल को एक मध्यम रोशनी में एक कमरे में सम्भोग करते हुए दिखाया गया है | इसमे जब कैमरा जब पुरूष के चेहरे पर पड़ता है तो पता चलता है की वह हिटलर है | और यह वीडियो इस संदेश के साथ ख़त्म होता है की एड्स जन कातिल है जैसे हिटलर | यह युवाओं को कंडोम प्रयोग करने के जागरूक करता है जिससे असुरक्षित यौन सम्बन्ध ना करें |

इस व्यावसायिक प्रचार को २००९ विश्व एड्स दिवस से जोड़ा जा रहा है पर एच ई वी/ एड्स पर पहले से काम करें वाली संस्थाओं ने इससे अपने दुरी बना रखी है उनका कहना है की यह प्रचार पीडितों के जीवन को और दुस्वार कर देगा जिन्होंने इस विषाणु पर ध्यान नही दिया |

यह प्रचार हमबर्ग के विज्ञापन कम्पनी दस कमिटी द्वारा के जेर्मन संस्था रेगेंबोगें ई वी के लिए तैयार की गई है जो एक एड्स जागरूक सस्थान है |

हंस वेइशौपल जो दस कमिटी के क्रिएटिव डायरेक्टर हैं के अनुसार बहुत से लोग अभी भी ये नही जानते की एड्स प्रति दिन कई लोगों की जान ले रहा है | इस विज्ञापन से हम ये बताना चाहतें है की एड्स अभी भी एक बहुत बड़ा खतरा है |

इस विडियो को जर्मन टेलीविज़न पर प्रसारित किया जाएगा वो भी ९ बजे रात के क्योंकि यह बहुत ही कामुक विडियो है |link
Subscribe to maithil by Email

मानव कृत्रिम मस्तिष्क की ओर

एक तंत्रिका विज्ञानी का दावा है कि अगले दस वर्षों के भीतर वैज्ञानिकों को मानव मस्तिष्क का माडल विकसित करने में सफलता मिल सकती है | यह कृत्रिम दिमाग असली दिमाग कि तरह काम करेगा |

स्वीटजरलैंड के 'ब्रेन माईंड इंस्टीट्युट' में प्रोफ़ेसर हेनरी मार्करैम ने मिडिया से बातचीत में कहा , " मै पुरी तरह से मानता हूँ कि ऐसा तकनीकी और जैविक रूप से सम्भव है | ऐसी ईजाद के लिए भारी संसाधन कि जरूरत पड़ सकती है | वितीय संसाधन की कमी इसमे अर्चन पैदा कर सकती है | यह बहुत ही खर्चीली परियोजना साबित होगी |' इंसान के दिमाग का माडल तैयार करना वाकई बेहद जटिल काम है , क्योंकि दिमाग करोड़ों तंतुओ, लाखों नसों व प्रोटीन और हजारों जीन से बना है | इतनी सूक्ष्मताओं का सार समझते हुए दिमाग की रचना करना बेहद जटिल तो है पर नामुमकिन नही | कभी हम रोबोट की परिकल्पना को फंतासी मानते थे , पर आज रोबोट इंसान से हजारों गुना ज्यादा सक्रियता के साथ बारीक़ से बारीक़ कार्य को कर सकता है | कृत्रिम दिमाग के विकास में पिछले सौ वर्षों में हुए शोध निष्कर्षों को एक जगह इकट्ठा कर दिमागी संक्रियाओं को समझना बड़ी चुनौती है | दिमाग के आंतरिक विद्युत चुम्बकीये रासायनिक प्रारूप के रहस्य को जानना इस दिशा में बड़ी कामयाबी होगी|

Subscribe to maithil by Email

मंगलवार, 25 अगस्त 2009

दुनिया का सबसे लंबा डोसा

अहमदाबाद के संकल्प रेस्टोरेंट ने दुनिया का सबसे लंबा डोसा बनने का दावा किया है |

रेस्टोरेंट प्रमुख कैलाश गोयनका का कहना है की हमने मात्र ४० मिनट में ३२ फुट और ५ इंच विश्व का सबसे लंबा डोसा बनाया है |

हम ने २००६ में ३० फुट का विश्व का सबसे लंबा डोसा बनाया था भी हमने अपना ही बनाया पुराना रिकॉर्ड तोडा है

डोसा का नाम आने वाली मूवी क्विक गन मुरुगन जो साकाहारियों पर आधारित है के नाम पर रखा है |

इस डोसा को बनने में १६ खानसामे तथा ८ सहायक लगे | जो दस दिन की मेहनत के बात इसको सही अकार देने में सफल हो सके |

इस टीम के एक सदस्य सज्जन सिंह के अनुसार इतने लंबे डोसा को तवे पर रखना और सही तापमान पर पकाना निश्चय ही बहुत चुनौती पूर्ण काम था |

संकल्प रेस्टोरेंट ने पहला विश्व रिकॉर्ड १९९७ में २५ फुट लंबा डोसा बनाकर बनाया था |link

Subscribe to maithil by Email

सोमवार, 24 अगस्त 2009

११ लाख रूपए में हजामत

ब्रिटेन के इस हज्जाम की अपनी ही आन बान है, उसका एक ग्राहक उन्हें एक बार बाल बनाने के १५ हज़ार पौंड देता है |

मध्य लंदन के डोरकेस्टर होटल में हजामत की दुकान चलाने वाले केन मोडेस्टो को हाल ही में बाल बनाने के लिए ब्रुनेई ले जाया गया | उसके लिए सिंगापुर एयरलाइन्स की उड़ान में शानदार सुइट बुक कराया गया और वह सात हज़ार मील की यात्रा कर ब्रुनई पहुंचे | दरअसल, मोडेस्टो ब्रुनई के सुलतान हाजी हसनअल बोलकैया का बाल काटने गया था जो १२ अरब पाउंड का मालिक है | एयरलाइन्स में उसे जो सेल्फ कंटेंड सुइट दिया गया था , उसकी कीमत करीब ११ हज़ार पाउंड यही सवा आठ लाख रुपये थी | यह सेल्फ कंटेंड सुइट इसलिए दिया गया था क्योंकि सुलतान को डर था कि मोडेस्टो स्वाइन फ्लू के वायरस के संपर्क में आ सकता है और वह उसे ज्यादा से ज्यादा अलग थलग रखना चाहते थे | डोरकेस्टर में बाल काटने के एवज में मोडेस्टो को अपने ग्राहक से ३० पाउंड मिला करते हैं |
Subscribe to maithil by Email

इश्क में असफल प्रेमी को ५० लाख का मुआवजा

श्रीलंका की एक अदालत ने एक बेहद रोचक फैसले में एक महिला को अपने प्रेमी के साथ बेवफाई करने की सज़ा के तौर पर पचास लाख रुपए का मुआवजा चुकाने का निर्देश दिया है | इस महिला पर आरोप था कि उसने अपने पुराने प्रेमी से वादा करने के बावजूद शादी नही की |

अजीथनंदन प्रसन्ना नाम के एक व्यक्ति ने अपने प्रेमिका पर मुकदमा दायर किया था | प्रसन्ना ने आरोप लगाया था की उसकी प्रेमिका ने उससे शादी का झूठा वादा कर उसके साथ बेवफाई की | अदालत ने उक्त महिला को दोषी पाया | अदालत ने महिला को आदेश दिया कि वह अपने पुराने प्रेमी को पचास लाख रुपए का मुआवजा दे | कोलम्बो के जिला न्यायधीश विक्रम कालूआरचची ने प्रसन्ना कि महिला मित्र शिरोमली मलकंठी को उक्त मुआवजे कि भरपाई का आदेश दिया | प्रसन्ना और मलकंठी १९९९ में उस समय परस्पर करीब आए जब दोनों ओमान कि एक कपड़ा फैक्टरी में काम करते थे |
Subscribe to maithil by Email

शनिवार, 22 अगस्त 2009

नींद में चलने वाला व्यक्ति ५५ फुट की ऊँचाई से भी गिरकर बच गया

रोमानिया का एक व्यक्ति चौथी मंजिल की खिड़की से गिर पड़ा जब वह नींद में चल रहा था |

अरद का ३२ वर्षीय मरिउस पुर्कारिऊ परदे से लिपटा हुआ कार के बोन्नेट पर पाया गया जो उसके शयन कक्ष के निचे खड़ी थी |

उसने बताया की उसे कुछ भी याद नही की वह वहां कैसे पहुँचा |

उसके अनुसार "मुझे बस इतना याद है की मैंने टीवी बंद किया और सोने के लिए चला गया | तभी मैंने कुछ शोर सुना मेरी बीवी मेरा नाम लेकर खिड़की से पुकार रही थी | निश्चय ही मै भाग्यशाली रहा जो बच गया |

डॉक्टरों का कहना है की यह एक चमत्कार ही है की इतनी ऊँचाई से गिरने के बाद केवल पैर की हड्डी टूटी और छाती में चोट लगी है |

यह पूर्ण रूप से नींद में चलने का मामला है और जब वह गिरा तो उसका शरीर आराम की अवस्था में था क्यूंकि वह सोया हुआ था इसलिए उसकी जान बच सकी | link
Subscribe to maithil by Email

मंगलवार, 18 अगस्त 2009

विद्रोहियों का सामना करने के लिए मीर्च बम

दुनिया के सबसे तीखी मिर्च का इस्तेमाल भारतीय सुरक्षा बल उपद्रवियों और विद्रोहियों को काबू में करने के लिए हथगोले के रूप में करने जा रही है |

भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने इस हथगोले का परिक्षण पूरा कर लिया है जिसमे भूट, जोलोकिया मिर्च का इस्तेमाल उपद्रवियों को रोकने और आँखों में आंसू लेन के किया गया है |

आर बी श्रीवास्तव निदेशालय प्रमुख जिव विज्ञानं भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अनुसार यह इतना तेज धुआं छोडेगा की छिपे हुए विद्रोहिओं को बाहर निकलने पर मजबूर कर देगा |

अर्द्धसैनिक बलों को इस बात का सामना करना पड़ता है की कैसे आतंकवादियों को उनके छुपे हुए स्थान से बहार निकला जाए| हम बिना घातक हथियार चाहते थे जो विद्रोहियों और उपद्रवियों को दंगे के समय रोका जा सके |

भूट और जोलोकिया को गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में सबसे तीखी मीर्च का खिताब मिला हुआ है |

Subscribe to maithil by Email

बाल रंगने का नया विश्व रिकॉर्ड

चीन ने एक स्थान पर सबसे अधिक लोगों को एक साथ बाल रंगने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है |

कुल ५०० मध्य और अधेर उम्र के लोग शंघाई विश्वविद्यालय के व्ययामशाला में इकट्ठे हो कर यह रिकॉर्ड बनाया है |

इसमे भाग लेने वाले लोग जिनके बाल थोड़े या पूरे सफ़ेद हो गए थे में इस बात की प्रतियोगिता थी की कौन कितने जल्दी अपने बाल काले कर लेता है |

जिसमे सबसे तेज बाल रंगने वाले ने अपने बाल केवल एक मिनट रंग लिए और सबसे धीरे रंगने वाले ने नौ मिनट और एक सेकंड में रंगा |
इस नए रिकॉर्ड का गवाह और प्रमाणित करने वाला चीन का रिकॉर्ड कार्यालय और Shanghai माप और परिक्षण तकनीक संस्था हैं |link
Subscribe to maithil by Email

परग्रहियों ने की मानवों के अपहरण की कोशिश

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने ८०० घटनाओ वाली रिपोर्ट की जानकारी सार्वजनिक करते हुए खुलासा किया है की परग्रही जीवों ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से अलग अलग समय पर मानवों के अपहरण के प्रयास किए हैं |

वर्ष १९९१ से १९९६ तक की घटनाओ पर केंद्रित यह रिपोर्ट चार हजार पृष्टों की है | इस रिपोर्ट में उस घटना का जिक्र है , जिसमे ब्रिटिश पुलिस नीबू के आकार के सिर वाले परग्रही द्वारा दो बालकों को खींचकर उड़नतश्तरी में ले जाने के प्रयास के जाँच कर रही है | मंत्रालय की ओर से सार्वजनिक की गई इस रिपोर्ट को राष्ट्रिय अभिलेखागार की वेबसाइट पर जरी किया गया है |

इस रिपोर्ट में १९९० के दशक के मध्य में स्टलिंगशायर के बोनिब्रिज के पास की परग्रहियों से सम्बंधित बहुचर्चित घटनाओं का भी जिक्र किया गया है | उल्लेखनीय है की १९९६ में परग्रहियों से जुड़ी घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई थी | एक साल के दौरान परग्रहियों को देखने की घटनाए ११७ से बढ़ कर ६०९ हो जाने की ख़बर आई थी |
हालाँकि विशेषज्ञों का कहना है कि टेलीविजन के कुछ कार्यक्रमों कि लोकप्रियता के कारण इससे जुड़ी अफवाहों में वृद्धि हुई | रिपोर्ट में वर्णित मई १९९५ कि एक घटना में स्टाफोर्डशायर के दो लड़कों ने पुलिस से कहा था कि पुलिस का कहना है कि घटना के बाद लड़के बहुत ज्यादा तनाव में थे | इस रिपोर्ट में इस बात कि आशंका भी जताई गई थी कि १९९३ में डेवन, कोर्नवाल , साउथ वेल्स और श्रोपशायर में परग्रही देखे जाने कि ७० से ज्यादा कथित घटनाओ के पीछे शायद अमेरिकी गुप्तचर विमानों कि भूमिका हो | रिपोर्ट के अनुसार कुछ गवाहों, पुलिस और सैन्यकर्मियों ने नीचा उड़ने वाले किसी विशाल पिंड को देखा जिससे अजीबोगरीब आवाज आ रही थी |
Subscribe to maithil by Email

चूहा खाने वाला पौधा

ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने विशालकाय मांसाहारी पिचर पौधे का पता लगाया है जो चूहे को खा जाता है |

वैज्ञानिकों के अनुसार घडे के आकार वाला यह पौधा चूहों को अपनी ओर आकर्षित करता है और अपने तेजाब जैसे एंजाइम से उन्हें निगल जाता है |

जीवविज्ञानिक स्टेवार्ट मैकफर्सन और आलस्तेयर राबिन्सन को पता चला कि मिशनरी के लोगो ने चूहा खाने वाले पेड़ को देखा है | यह जानकारी मिले के बाद इन वैज्ञानिकों ने फिलिपींस के विक्टोरिया पहाड़ पर इस पेड़ का पता लगाया | मैकफर्सन ने बताया कि यह पेड़ विशेष तरह का जाल बिछाता है जिससे न सिर्फ़ कीडे-मकोडे बल्कि चूहे भी आकर्षित हो जाते हैं |

उन्होंने कहा कि यह बड़े आश्चर्य कि बात है कि २१वि सदी तक इस पेड़ का पता नही लगाया जा सका था | हरे और लाल रंग के इस पौधे का तना चार फुट लंबा होता है | यह विक्टोरिया पहाड़ कि ऊंचाईयों पर ही पाया जाता है |

मैकफर्सन और कैंब्रिज विश्वविध्यालय के पूर्व जीवविज्ञानी ने इसे २००७ में ही खोज लिया था लेकिन उन्होंने करीब तीन वर्ष तक पिचर पौधे कि १२० प्रजातियों का गहन अध्ययन करने के बाद इस पेड़ के बारे में खुलासा किया |
Subscribe to maithil by Email

सोमवार, 17 अगस्त 2009

अध्यापक ने बच्चे को ४० सिगरेट पीने के सजा दी

मलेसिया एक ऐसा देश है जो अजीबोगरीब सजा देने के लिए जाना जाता है | ऐसी ही एक घटना में एक अध्यापक ने बच्चे को २ घंटे में ४० सिगरेट पीने की सजा दी |

मो. अलिफ़ अरिन नामक छात्र को यह सजा ध्रूमपान सामग्री न रखने के स्कूल नियमो के उल्लंघन के लिए दी गई |

दूसरी और अरिन के चाचा चाची जो इसे अभिभावक भी है इस घटना से खाफी सहमे हुए है इस इसका दुष्प्रभाव बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ेगा | इसके खिलाफ इन्होने लंगकावी पुलिस में इसकी रिपोर्ट भी करायी है |

स्थानिये पुलिस अधीक्षक ने अध्यापक से इस घटना के लिया माफी मांगने को कहा और इस मामले को यही बंद कर दिया | बच्चे के अभिभावक ने भी इस माफी को स्वीकार कर लिया |link
Subscribe to maithil by Email