शुक्रवार, 25 सितंबर 2009

सबसे वजनी नवजात शिशु

इंडोनेशिया के अस्पताल में सबसे वजनी बालक का जन्म हुआ जिसका नाम अकबर है |

अकबर रिसुद्दीन का जन्म ४० मिनट के ऑपरेशन के बाद हुआ | यह ऑपरेशन बच्चे के वजन और आकर को लेकर कठिन था |

इस बच्चे का वजन ८.७ किलोग्राम है |

बच्चे के पिता मुहम्मद हसनुद्दीन ने कहा की मैं बहुत खुश हूँ की माँ और बच्चा दोनों स्वश्थ्य हैं | और मैं सोचता हूँ की बच्चे की आवश्यकता को मैं पूरा कर पाउँगा क्योंकि इससे अन्य बच्चों की अपेक्षा अधिक दूध की आवश्यकता होगी |

डॉ सितान्ग्गंग के अनुसार बच्चे का इतना वजन गर्भ के दौरान माँ का अधिक ग्लूकोज लेना है |

यह बालक हसनुद्दीन और माँ अनी की तीसरी संतान है | इनके अन्य दोनों बच्चों का वजन जन्म के समय क्रमशः
५.३ और ४.५ किलोग्राम था |

पहले यह रिकॉर्ड जिस इन्दोनेसियाई बच्चे के नाम है उसका जन्म जकार्ता में २००७ में हुआ था तथा उसका वजन ६.७ किलोग्राम था |

गिनीज बुक में दर्ज सबसे वजनी बच्चा १८७९ में अमेरिका में हुआ था जिसका वजन १०.४ किलोग्राम था और जो जन्म के ११ घंटे बाद मर गया था |link
Subscribe to maithil by Email

कोई टिप्पणी नहीं: