मंगलवार, 18 अगस्त 2009

चूहा खाने वाला पौधा

ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने विशालकाय मांसाहारी पिचर पौधे का पता लगाया है जो चूहे को खा जाता है |

वैज्ञानिकों के अनुसार घडे के आकार वाला यह पौधा चूहों को अपनी ओर आकर्षित करता है और अपने तेजाब जैसे एंजाइम से उन्हें निगल जाता है |

जीवविज्ञानिक स्टेवार्ट मैकफर्सन और आलस्तेयर राबिन्सन को पता चला कि मिशनरी के लोगो ने चूहा खाने वाले पेड़ को देखा है | यह जानकारी मिले के बाद इन वैज्ञानिकों ने फिलिपींस के विक्टोरिया पहाड़ पर इस पेड़ का पता लगाया | मैकफर्सन ने बताया कि यह पेड़ विशेष तरह का जाल बिछाता है जिससे न सिर्फ़ कीडे-मकोडे बल्कि चूहे भी आकर्षित हो जाते हैं |

उन्होंने कहा कि यह बड़े आश्चर्य कि बात है कि २१वि सदी तक इस पेड़ का पता नही लगाया जा सका था | हरे और लाल रंग के इस पौधे का तना चार फुट लंबा होता है | यह विक्टोरिया पहाड़ कि ऊंचाईयों पर ही पाया जाता है |

मैकफर्सन और कैंब्रिज विश्वविध्यालय के पूर्व जीवविज्ञानी ने इसे २००७ में ही खोज लिया था लेकिन उन्होंने करीब तीन वर्ष तक पिचर पौधे कि १२० प्रजातियों का गहन अध्ययन करने के बाद इस पेड़ के बारे में खुलासा किया |
Subscribe to maithil by Email

कोई टिप्पणी नहीं: