दो चीनी महिलाएं जो एक साथ काम करती हैं यह जानकर अचम्भित रह गई की उन्होंने एक ही व्यक्ति से शादी की है|
हेन्ग्ज़्हौ के रहने वाले ४२ वर्षीय सुई बिन को द्विविवाह के लिए तीन माह की जेल हुई जब यह बात आमने आई |
इसने पहले ज्हंग दनदन से शादी की और दोनों की एक बेटी भी है पर सुई बिन के बेटा चाहता था |
उसने कहा की मैं हमेशा से एक बेटा चाहता था पर चीनी कानून एक परिवार एक बच्चा के कारण यह सम्भव नही था इसलिए मैंने चुपके से दूसरी शादी कर ली |
वह वांग ना से मिला और दोनों ने शादी कर ली और उनका एक बेटा भी है | बिन ने दोनों घरों में अपना समय बाँट दिया |
इस बीच ज्हंग और वांग दोनों दोस्त बन गए पर कभी सपने में भी नही सोचा था की दोनों के पति एक ही व्यक्ति है |
वांग यह जानती थी की उसके दोस्त की एक बेटी है और उसका पति एक बिल्डर है और कही दूर काम करता है | ज्हंग को पता था वांग की नई शादी हुई है पर वह उसके घर कभी नही गई |
सच्चाई तब सामने आई जब वांग को अपने पति पर शक हुआ की वह किसी दूसरी औरत से फ़ोन पर बात कर रहा है | जब वांग ने उस नम्बर को मिलाया तो उसे अपने कानो पर विश्वास नही हुआ |
वांग के अनुसार जब उसने नम्बर दुबारा मिलाया तो उसे विश्वास ही नही हुआ की दूसरी ओर बोले वाली औरत सुई की पत्नी थी हम दोनों एक दुसरे की आवाज़ को जल्दी ही पहचान गए और हमारा गुस्सा सुई पर फ़ुट पड़ा |
linkSubscribe to maithil by Email